नरेंद्रनगर(टिहरी)। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर-19 बालक, बालिका विशेष क्रिकेट प्रशिक्षण का समापन हुआ। 15 दिवसीय प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को क्रिकेट की विभिन्न गतिविधियों से रूबरू करवाया गया।
पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट विशेष प्रशिक्षण का जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुलियाल ने समापन किया। कहा कि विभाग ने गर्मियों के छुट्टी में प्रशिक्षण करवाकर बेहतर काम किया है। जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग युवाओं को विभिन्न खेलों से रूबरू करवाने के लिए निरंतर निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित कर रहा है। इस मौके पर क्रिकेट प्रशिक्षक विभव शर्मा, रवि शर्मा, ममन द्विवेदी, ओपी वर्मा, जयंती नेगी, आशीष राणा, सानू, सुनील आदि मौजूद थे।