नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक के गेंवाली के ग्रामीणों ने लंबे समय बाद भी सड़क निर्माण शुरू न होने पर एक बार फिर से ग्रामीण आमरण अनशन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर 11 जुलाई से गांव में अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
गेंवली के प्रधान बचन सिंह रावत ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि वर्षों से विनयखाल-गेंवाली मोटर मार्ग का निर्माण न होने के कारण ग्रामीण पांच किमी पैदल नाप रहे हैं। लगातार सड़क निर्माण करवाने की मांग की जा रही है। फरवरी में ग्रामीणों ने अनशन शुरू किया था, लेकिन उस दौरान लोनिवि ने जल्द सड़क निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो 11 जुलाई से गांव में ही 20 ग्रामीण बेमियादी अनशन शुरू कर देंगे।