नई टिहरी। टिहरी जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी वी षणमुगम ने कार्यभार संभाल लिया है। वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी वी षणमुगम शुक्रवार शाम यहां पहुंचे। वह इससे पहले शासन में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के पद पर कार्यरत थे। उन्होने जिले में 52वें डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। वह प्रदेश में पौड़ी जिले में बतौर संयुक्त मजिस्ट्रेट, चमोली में मुख्य विकास अधिकारी और बागेश्वर में जिलाधिकारी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह तमिलनाडु के मूल निवासी हैं। ब्यूरो