फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विवि के कुलपति ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार के कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, कुल सचिव गिरीशचंद्र अवस्थी और प्रो. शैलेश कुमार तिवारी ने जिला मुख्यालय में स्थित श्री बदरीनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया। टीम इन दिनों प्रदेश में संस्कृत विवि का परिसर बनाने के लिए संस्कृत महाविद्यालयों का निरीक्षण कर रही है। जिससे सुविधायुक्त महाविद्यालय को परिसर का दर्जा दिया जा सके। कुलपति ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय में बेहतर सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कई दौर का निरीक्षण किया गया है। इस महाविद्यालय में पर्याप्त भूमि,भवन और शिक्षकों के पद भी सृजित हैं जिससे महाविद्यालय को संस्कृत विवि का परिसर की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट जल्द ही शासन को सौंपी जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य दिनेश प्रसाद बडोनी, दुर्गेश, महेश, दिव्यांशु, रामचंद्र सेमवाल, जयपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें