नई टिहरी। चंबा विकास खंड के नागणी-बागी-मठियाण गांव की सड़क का काम कछुआ गति से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण न होने से उन्हें पांच किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर बताया कि नागणी से बागी गांव तक पांच किमी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि बागी से आगे मठियाण गांव के लिए स्वीकृत चार किमी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ज्ञापन पर राधाकृष्ण मैठाणी, शिव प्रसाद मैठाणी, गणेश मैठाणी, विकास मैठाणी, राजेंद्र मैठाणी, राजेश मैठाणी, हरीश मैठाणी, प्रकाश मैठाणी आदि के हस्ताक्षर हैं।