नई टिहरी। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने और पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी, लंबगांव व प्रतापनगर के डॉक्टरों ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को दो घंटे तक डॉक्टरों के इंतजार में बैठना पड़ा, जबकि जिला चिकित्सालय बौराड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ और नरेंद्रनगर के डॉक्टर कार्य बहिष्कार में सम्मलित नहीं हुए। डॉक्टरों का कहना था कि कार्य बहिष्कार के संबंध में उन्हें संगठन स्तर से कोई भी दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। ब्यूरो