फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नरेंद्रनगर में 40 घंटे से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 40 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया है। 12 जून को बुधवार सुबह चार बजे यहां बाईपास पर भारी भूस्खलन होने के बाद मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने से लोनिवि एनएच खंड मोटर मार्ग खोलने में सफल नहीं हो पा रहा है। मुख्य मार्ग बंद होने से छोटे वाहन पुलिस ट्रेनिंग केंद्र (पीटीसी) मार्ग से भेजे जा रहे हैं। बस और ट्रकों की दोनों ओर लंबी लाइन लगी है। यात्रियों के हंगामा करने पर पुलिस को छोटी बसों का संचालन करने की अनुुमति देनी पड़ी। बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक भी मार्ग नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कुम्हारखेड़ा बाईपास में भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया था। सड़क पर मलबा आने के कुछ देर बाद ही जेसीबी मशीन लगाई गई, लेकिन मलबा हटाते ही फिर से पहाड़ दरकने के कारण बृहस्पतिवार सायं सात बजे तक भी मार्ग नहीं खुल पाया। सड़क बंद होने से राजमार्ग पर चलने वाले छोटे वाहनों को वाया पीटीसी भेजा गया। बड़े वाहन वहीं फंसे रहे, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे यात्रियों के हंगामा करने पर पुलिस को लिंक मार्ग से ही छोटी बसों के संचालन की अनुमति देनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें