नई टिहरी। आरएसएस के सेवा भारती की ओर से संचालित किए जा रहे आचार्य श्रीचंद्र निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
आरएसएस परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि संघ समाज की समरसता के लिए निरंतर काम कर राष्ट्र के कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने समाज के हर व्यक्ति को गरीबों की मद्द के लिए आगे आन चाहिए। उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए संघ के सहयोग से कोटी में निर्धन बच्चों के लिए संचालित छात्रावास की सराहना की। मंत्री ने कंप्यूटर सेंटर के लिए 50 हजार देने की भी घोषणा की। मुख्य वक्ता सेवा भारती के प्रांत मंत्री नरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि संघ विभिन्न शाखाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। संघ के जिला प्रचारक नरेंद्र ने संघ की गतिविधियों से अवगत कराया। 14 अप्रैल को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित की गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बेहतर स्थान हासिल करने वाले छात्रों को मंत्री ने पुरस्कार भेंट कर प्रमाणपत्र दिए।
इस मौके पर घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, भागीरथी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट, संघ के जिला संघ चालक सूर्यमणी उनियाल, सेवा भारती के प्रांत सहमंत्री महेशचंद्र काला, वीरेंद्र सजवाण, देवी प्रसाद नौटियाल, डा. प्रमोद उनियाल, मनीष सोनी, स्वराज पंवार, सतीश थपलियाल, कमलेश बडोनी, जगमणी पैन्यूली, रितेश शर्मा, दौलत बिजल्वाण, प्रीतम सिंह, राकेश बडोनी आदि मौजूद थे।
मंत्री ने अनाथ बच्चों को लगाया गले
नई टिहरी। थौलधार ब्लाक के नगुण में वाहन दुर्घटना में अंधियारी चापड़ा (काथणा) माता-पिता को खोने वाले दीपक, प्रदीप को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने गले लगाया। मंत्री ने उनकी सहायता हेतु 10 हजार नकद धनराशि दी। अनाथ हुए प्रदीप और दीपक को आरएसएस अपने खर्च पर पढ़ाने के लिए कोटी स्थित छात्रावास में लाए हैं। दोनों बच्चों की विद्या मंदिर कोटी में संघ निशुल्क पढ़ाई करवा रहा है। संघ 2013 की आपदा के बाद से अनाथ और गरीब बच्चों के लिए छात्रावास संचालित कर रहा है, जिसमें वर्तमान में 26 बच्चे निशुल्क रह रहे हैं।