उत्तरकाशी/नई टिहरी। टिहरी जनपद में जातिगत भेदभाव के कारण सवर्णों द्वारा अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के मामले को लेकर लोगों में रोष है।
हिमालय अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने कहा कि श्रीकोट टिहरी में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान जातिगत भेदभाव एवं छूआछूत की भावना से ग्रस्त सवर्णों द्वारा अनुसूचित जाति के युवक जितेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रकाश विद्वान, बीएल घलवान, राकेश केवल, विनोद देशबंधु आदि शामिल हैं। एससी एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन के चिरंजीलाल राही, राकेश कुमार, बामसेफ के बुद्धि सागर गौतम, अंबेडकर जनजागृति मंच पुरोला के प्रकाश चंद, बिहारी लाल शाह, आशीष आदि ने भी मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर मामले में दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इधर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बचन लाल घलवान ने भी कार्रवाई की मांग। उधर, टिहरी में अनुसूचित जाति के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जौनपुर के बसाणगांव में दलित युवक की हत्या करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंजलि आर्य, रोशन आर्य, रतन सिंह, नीरज कौशल, धनी लाल, राकेश लवली, नंदू वाल्मीकि, प्रदीप चंद्र, शीशपाल आदि शामिल थे।