नई टिहरी। छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चंबा उनियालसारी में छात्र संसद और कन्या भारती का गठन किया, जिसमें रोहित नेगी प्रधानमंत्री और हेमराज चौहान को अनुशासन प्रमुख चुना गया। इसके अलावा कन्या भारती का भी गठन किया गया, जिसमें अंजली रावत को प्रधानमंत्री और आयुषी को अनुशासन प्रमुख की जिम्मेदारी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार, रविंद्र सिंह नेगी, महावीर सिंह, विजय प्रकाश उनियाल, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे।