फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरटी परिसर अनिरश्चितकाल के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर में सेमेस्टर परीक्षा परिणाम की त्रुटियों का निराकरण करने और आउटसोर्सिंग से तैनात सुरक्षाकर्मियों की पुनर्नियुक्ति को लेकर छात्रों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। आक्रोशित छात्रों ने बृहस्पतिवार को भी परिसर निदेशक कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। वही दूसरी ओर, छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विवि प्रशासन ने एसआरटी परिसर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर में आउटसोर्सिंग से तैनात सुरक्षाकर्मियों की जल्द बहाली, छात्र-छात्राओं की ओर से भरे गए स्क्रूटनी फार्म के परीक्षा परिणाम घोषित करने, सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में त्रुटियों को दूर करने की मांग पर कोई कार्रवाई न होने पर छात्रों का गुस्सा चरम पर है। यही कारण है कि छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विवि प्रशासन ने स्वामी रामतीर्थ परिसर को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को छात्र नेता अक्षत बिजल्वाण का आमरण अनशन पर तीसरे दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में छात्रों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मांगों पर लिखित में कार्रवाई के आदेश न मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। परिसर निदेशक प्रो आरसी रमोला का कहना है कि मामले में छात्रों के साथ वार्ता की जा रही है। धरना देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, सचिव सचिन सजवाण, बृजेश खाती, प्रदीप सजवाण, सुमित रावत, दिनेश तड़ियाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें