फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रत्येक रविवार को बंद रहेगा नरेंद्रनगर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में अब प्रत्येक रविवार को अनिवार्य रूप से नरेंद्रनगर बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मेडिकल स्टोर, होटल, सब्जी और डेरी जैसी आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़कर अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और प्रत्येक मंगलवार को नाई और मटन की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

नगर में घटती व्यापारिक परिस्थितियों को देखते हुए पालिका प्रशासन से प्रत्येक दुकानदार से कूड़ा वाहन का शुल्क 50 रुपये से घटाकर 20 रुपये करने, शव दाह संस्कार के लिए वाहन की सुविधा मुहैया कराने की मांग भी प्रमुखता से की गई। बैठक में व्यापार मंडलाध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी, राजेंद्र सिंह गुसांई, सरफराज, राजपाल सिंह धमांदा, सुरेंद्र भंडारी, जसपाल गुप्ता, क्षमा शर्मा, बबलू खान, सेवकराम और राजेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें