फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्त जन कानून की दी जाए अधिकाधिक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी (टिहरी)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निशक्त व्यक्ति अधिकार कानून पर आयोजित सेमिनार में दिव्यांगजन को हर संभव कानूनी सहायता दिलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित सेमिनार का जिला जज कुमुकुम रानी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निशक्त व्यक्तियों को कानूनी सहायता दिलाने के ग्राम पंचायत स्तर तक एक्ट को प्रचारित किया जाए। एक्ट को धरातल पर उतारने के लिए अधिवक्ताओं और जन प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा दिव्यांगजनों को भी संविधान में कई अधिकार मिले है, जरूरत है उनकी जानकारी दी जाए। प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि विभिन्न शिविरों के माध्यम से एक्ट का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस मौके पर एडीजे शेष चंद्र, सीजेएम राहुल श्रीवास्तव, सिविल जज संदीप कुमार, अतिरिक्त सिविल जज राजेश कुमार, कुटुंब न्यायाधीन मिथलेश झा, बार के सचिव राजपाल मियां, संदीप जोशी, चंद्रभान राणा, चंद्रभान तिवारी, आनंद बेलवाल, दिनेश सेमवाल, मतेंद्र बहुगुणा, बीना राणा, महावीर उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें