फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए सुरंग का निर्माण ठप कराया

Fri, 26 Apr 2019 09:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना की सुरंग का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। दिखोल और गुल्डी गांव के ग्रामीणों ने प्रतिकर भुगतान की मांग को लेकर सुरंग निर्माण कार्य ठप करा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत नगर के निकट दिखोल गांव से होकर गुल्डी गांव तक सुरंग निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन शुरूआती दौर में ही प्रतिकर भुगतान को लेकर निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया है। दिखोल गांव के ग्रामीणाें ने एक समान प्रतिकर की मांग को लेकर काम ठप करा दिया है। गांव के उत्तम सिंह रावत ने कहा कि शासन-प्रशासन प्रतिकर वितरण में भेदभाव कर रहा है, जब तक एक समान मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक सुरंग निर्माण शुरू नहीं करने दिया जाएगा। गुल्डी गांव के ग्रामीणों ने भी अभी तक मुआवजा नहीं मिलने पर काम ठप करा दिया है।

उनका कहना है कि परियोजना को लिए जा रहे खेतों का सर्वे दोबारा कर जल्द मुआवजा दिया जाए। सड़क निर्माण के मलबे से जो खेत दब रहे हैं, उनका सही मूल्यांकन किया जाए। छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, अमित सजवाण और आशीष सजवाण ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती है, तब तक काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें