नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से विभागीय परिषद कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और रगोली कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि छात्र अपने बहुमूल्य मत के प्रति जागरूक रहें। राजनीतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. नूपुर गर्ग ने बताया क विभागीय परिषद में संजीव अध्यक्ष, पंकज सिंह उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार सचिव, सागर सह सचिव, सलोनी मैठाणी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए वर्तमान समय में छात्र राजनीति पर तंज कसते हुए छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। नाटक में अर्चना नेगी प्रथम, सृष्टि मनचंदा द्वितीय और राकेश सिंह तृतीय रहे। रंगोली के जरिए मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया। संचालन पंकज सिंह ने किया। इस मौके पर डा. सपना कश्यप, डा. सुधा रानी, डा. ईरा सिंह, डा. चंदा नौटियाल, डा. शैलजा रावत, डा. रश्मि, डा. आराधना, डा. हिमांशु, डा. मैत्रेय आदि मौजूद थे। ब्यूरो