नई टिहरी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट्स गोवा ने पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय पावर बोट हैंडलिंग एवं लाइफ सेविंग प्रशिक्षण का समापन हुआ।
साहसिक खेल अकादमी कोटी कालोनी में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण में टिहरी जिले के 18, रुद्रप्रयाग के पांच और उत्तरकाशी के एक प्रतिभागी ने प्रशिक्षण लिया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट्स गोवा के प्रशिक्षक समीर कोसवे, सुमित जोशी ने प्रतिभागियों को तैराकी, दुर्घटना से बचने, पानी के अंदर जाने, प्राथमिक उपचार, पावर बोट को हैंडलिंग करना समेत कई गुर सिखाए। जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने प्रशिक्षण का समापन करते हुए प्रभागियों को प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर सहायक पर्यटन अधिकारी विजय राणा, अरविंद्र रतूड़ी, प्रवीन रावत आदि मौजूद थे।