चंबा (टिहरी)। धनोल्टी में जायका परियोजना और चिंतना संस्था की ओर से घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग कर खाद बनाकर कमाई भी की जाएगी। मंगलवार को परियोजना ने एक कूड़ा वाहन भी खरीद लिया है।
परियोजना प्रबंधक दीपक उपाध्याय का कहना है कि धनोल्टी नगरी को जायका परियोजना के तहत साफ-सुथरा रखने की योजना जल्द ही धरातल पर काम शुरू करने जा रही है। व्यापारियों को कूड़ादान वितरित किए जा रहे हैं। डोर टू डोर कूड़ा योजना के लिए वाहन क्रय किया गया है। अब जैविक कूड़े से खाद बनायी जाएगी। साथ ही बाहर से आने वाले सैलानियों को जंगलों में प्लास्टिक नहीं ले जाने की अपील की जाएगी।