फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों ने जूडो-कराटे का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। शहीद वीसी गबर सिंह मेला सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। मेले के समापन पर आईटीबीपी के जवानों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में मेले के समापन पर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। हमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी ने वीर गबर सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और कार्मल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली गीतों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व आईटीबीपी के जवानों ने जूड़ो-कराटे की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों को स्मृतिचिह्न भी भेंट किए गए। इस मौके पर पालिका ईओ एसपी जोशी, सोमवारी लाल सकलानी, लोक गायक पदम गुसाईं व रवि गुसाईं, शक्ति जोशी, संजय बहुगुणा और मीनाक्षी कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें