फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से पेट्रोल नहीं मिलने से दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर कमांद के पेट्रोल पंप में पिछले चार दिन से लोगों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। कमांद के रत्वाड़ी में एचपी कंपनी का फिलिंग स्टेशन है, लेकिन 19 अप्रैल से पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। वाहन चालक सुनील जुयाल, लाखीराम भट्ट, गिरीश बधानी, जयप्रकाश, मनवीर का कहना है कि आए दिन पंप पर तेल नहीं मिल पाता है, जिससे 30 किमी दूर चिन्यालीसौड़ से लेकर 50 किमी दूर चंबा तेल भरवाने जाना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन से नियमित आपूर्ति करने की मांग की है। इस संबंध में डीएसओ मुकेश का कहना है कि पंप पर तेल न मिलना गंभीर बात है। मामले में क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें