नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के मंज्याड़ी गांव में जंगल के नजदीक एक कच्चे सूखे टैंक में गुलदार अचेत अवस्था में पड़ा मिला है। वन विभाग के कर्मचारी गुलदार को पकड़ने के प्रयास में जुटे हैं।
रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि मंज्याड़ी गांव से कुछ दूर जंगल के नजदीक शाम तीन बजे ग्रामीणों ने कच्चे सूखे टैंक में एक गुलदार पड़ा देखा। गुलदार अचेत अवस्था में था। उन्होंने बताया कि 10-11 वर्षीय नर गुलदार ने शायद कुछ खा लिया जिससे वह अचेत होकर पानी की चहल में चला गया। जिससे वह कुछ देर तक दल-दल में फंस गया। लोगों की भीड़ जमा होने पर जरा सा होश आते ही गुलदार लड़ख़ड़ाते हुए वहां से निकल कर झाड़ियों में छिप गया और बाहर नहीं आ रहा है। रेंजर ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए जाल का प्रयोग किया जा रहा है। अगर वह काबू नहीं आता है, तो टेंक्यूलाइज करना पड़ेगा। ब्यूरो