फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएम से पास आउट होने वाले छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन से उत्तीर्ण होने वाले पहले बैच के छात्रों का शत प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट देने के लिए प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रबंधन ने आनंदा, ताज, जेपी ग्रुप समेत आधा दर्जन प्रसिद्ध होटलों से संपर्क कर कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी देने का आग्रह किया है, जिनमें से कई होटलों ने अपनी सहमति देते हुए अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इंटरव्यू करने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

शहर में वर्ष 2015 में होटल मैनेजमेंट संस्थान की स्थापना हुई थी। संस्थान में चार वर्षीय बैचलर इन होटल मैनजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रत्येक बैच में 30 सीटें स्वीकृत है। वर्तमान में फाइनल सेमेस्टर में अध्ययनरत 10 छात्रों का पहला बैच इस सत्र में पास आउट होगा। ऐसे में संस्थान की तैयारी है कि उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का अच्छे संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन करवाया जाए। संस्थान ने होटल आनंदा ग्रुप, जेपी, ताज ग्रुप, रामाडा, नवोटल आदि बड़े संस्थान से संपर्क कर कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से छात्रों का चयन करने का आग्रह किया था, जिनमें से ताज, जेपी, आनंदा आदि ने अप्रैल अंतिम सप्ताह में इंटरव्यू करने की सहमति दे दी है। यदि प्रबंधन की कोशिश रंग लाती है, तो पास आउट होने वाले छात्रों को अच्छे संस्थानों में रोजगार के असर मिल सकेंगे। साथ ही संस्थान के चौथे सेमेस्टर में पढ़ने वाले करीब 20 छात्रों का छह माह की ट्रेनिंग के कई प्रतिष्ठित होटलों के लिए हुआ है।

सीटों की संख्या हुई दोगुनी
होटल मैनेजमेंट संस्थान में संसाधनों के अभाव में उत्तराखंड तकनीकी विवि ने प्रत्येक बैच में केवल 30 सीटों पर प्रवेश की स्वीकृति दी थी, लेकिन वर्तमान में भवन, प्रयोगशाला, किचन समेत अन्य सुविधाएं होने से विवि ने प्रत्येक बैच में 60 सीटों पर प्रवेश देने की स्वीकृति दे दी है। जिससे इस सत्र से अधिक छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन


संस्थान का पहला बैच इस सत्र में पासआउट होगा। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि छात्रों का शत प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से प्रतिष्ठित होटलों में चयन करवाया जाए। इसके लिए ताज, जेपी, आनंदा आदि ने सहमति दे दी है। साथ ही बार प्रवेश के लिए भी सीटों की संख्या 30 से बढ़कर 60 हो गई है।
विज्ञापन

-डा. यशपाल नेगी, निदेशक, होटल मैनेजमेंट संस्थान नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें