फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील में युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील से एक युवक का शव बरामद किया है। थाना पुलिस ने बताया कि झील से जो शव मिला है, उसकी शिनाख्त फरवरी माह से गायब चल रहे आशीष शाह (18) पुत्र काशी लाल निवासी पाख घनसाली के रूप में हुई है। उप निरीक्षक रमेश कुमार सैनी ने बताया कि युवक बौराड़ी पांच ए में अपने मामा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। फरवरी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को उठड़ के पास झील में शव दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला गया, जिसकी शिनाख्त आशीष शाह के रूप में हुई है। आशीष के मामा मनोज शाह ने कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की है। शव काफी सड़ गल चुका है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए बौराड़ी चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें