नरेंद्रनगर (टिहरी)। माउंट कार्मल क्रिश्चियन एकेडमी स्कूल बगरधार के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्रां ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने देशभक्ति से जुड़े गीत गए। बुधवार को स्कूल परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि बीईओ प्रकाश वर्मा और विशिष्ट अतिथि कर्नल मुरली गोपाल ने छात्र-छात्राओं को देश प्रेम और शैक्षिक उन्नयन की जानकारी दी। छात्रों को राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के बारे में बताते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में उतारने को कहा। छात्रों ने जवानों की वीरता, बलिदान और समर्पण को याद करते हुए कई कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उसके बाद पुलवामा हमले में शहीदों को याद करते हुए मौन रखा गया। प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कई अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।