फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जून को होगी श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2019-21 की बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 16 जून को गढ़वाल मंडल के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन फार्म 22 अप्रैल से ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि ने बीएड सत्र समय पर शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि से संबद्ध 28 स्ववित्त पोषित और सात राजकीय महाविद्यालयों की 3500 सीटों की प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए बीएड सत्र 2019-21 के लिए 22 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 16 जून को गढ़वाल मंडल के विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और उड़नदस्तों का गठन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा गढ़वाल मंडल के सात जिलों में आयोजित की जाएगी। जहां परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होगी, वहां एक से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई को निर्धारित की गई है। छात्र परीक्षा आवेदन शुल्क 25 मई तक ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। परीक्षा संबंधी सभी जानकारियां विवि की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें