फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों के लिए सखी बूथ पर बिछाए गए ग्रीन कारपेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। निर्वाचन आयोग की ओर से जिला मुख्यालय स्थित कान्वेंट स्कूल को बतौर मॉडल बूथ और दो सखी बूथ बनाए गए थे। कान्वेंट वाले बूथ में जहां मतदाताओं की आवभगत के लिए सोफे लगाए गए थे, वहीं बूथ को गुब्बारों से सजाया गया था। वहां मतदाताओं के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई थी। उस बूथ पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। वहां मतदाताओं ने भी बगैर किसी परेशानी के अपना मतदान किया। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमकि स्कूल जे ब्लॉक वाले सखी बूथ में भी बाकायदा मतदाओं के स्वागत के लिए ग्रीन कारपेट बिछाया गया था। उस बूथ पर पोलिंग पार्टी में सभी महिला कर्मचारी थी। जीआईसी नरेद्रनगर में भी एक सखी बूथ बनाया गया था। दोनों बूथों पर महिला कर्मियों ने बड़ी आसानी से मतदान कराया।
गोपेश्वर। जिले के प्राथमिक विद्यालय कुंड (गोपेश्वर) को सखी बूथ बनाया गया था। बूथ के बाहर एनएसएस की छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स की तैनाती की गई थी, जो महिला मतदाता बच्चों को लेकर मतदान के लिए पहुंच रहे थे, उन्हें ये स्वयं सेवक गुब्बारे और टॉफी देकर खुश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा सीट पर जनपद पौड़ी के मुख्यालय स्थित पिंक बूथ में 69.24 प्रतिशत मतदान हुआ। पिंक बूथ गढ़वाल पब्लिक स्कूल में 478 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 331 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें