नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बीती रात एक ट्रैक्टर ट्राली के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऑल वेदर रोड निर्माण में लगी ट्रैक्टर ट्राली बुधवार देर रात फकोट की तरफ जा रही थी। खाड़ी के समीप ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में नेपाल निवासी मजदूर शेर बहादुर थापा (29) पुत्र उदीम की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक अमन पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी सेलाकुई देहरादून घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर ट्राली मलबे में रपटना बताया जा रहा है।