चंबा (टिहरी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए शतप्रतिशत वोट करने के लिए एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। विद्यार्थी परिषद थिंक इंडिया के प्रदेश संयोजक अक्षत पवन बिजल्वाण के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में मतदान से संबंधित पर्चा पोस्टर वितरित कर लोगों को वोट का महत्व समझाया। हर व्यक्ति के वोट करने से सशक्त सरकार बन सकती है। बताया कि एबीवीपी 11 अप्रैल को बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को बूथ पर लाने के लिए काम करेगा। इस मौके पर विभाग संयोजक बृजेश खाती, जिला संयोजक सुशील रावत, सचिन सजवाण, जयेंद्र रावत, सोनाली बिष्ट, अंजली आदि मौजूद थे।