फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय ओबीसी का वादा पूरा नहीं कर पाई भाजपा:विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के पक्ष मतदान करने के लिए क्षेत्र में घर-घर जन संपर्क किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम लंबगांव दौरे पर आए थे, लेकिन पिछड़ा क्षेत्र प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल करने के बावत कोई बात नहीं की है, जिससे क्षेत्र के लोग खासे निराश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रतापनगर को ओबीसी का दर्जा दिया था, जिसका लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार में यहां आए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार आने पर प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने का वादा किया था, लेकिन दो साल बीतने पर भी राज्य सरकार ने इस बारे में कोई पहल नहीं की है। क्षेत्र की जनता इसका जवाब 11 अप्रैल को देगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, राजेश रावत, दयाल सिंह सजवाण आदि मौजूद थे। उधर, प्रतापनगर स्वाभिमान मंच के संयोजक मुरारीलाल खंडवाल ने टीम के साथ ओण, भदूरा, रैका और रमोली पट्टी में जन संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें