चंबा (टिहरी)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू की गई है। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जोशी ने कहा कि पांच साल में कोई भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में नहीं आया है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हमेशा भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहे हैं। एयर स्ट्राइक कर केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को आतंकवाद का करारा जवाब दिया है। केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के कारण ही अब गांवों की सूरत बदल रही है। चारों धामों के लिए ऑल वेदर परियोजना की सौगात दी है, जो उत्तराखंड के तीर्थाटन और पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की नीति और नियत साफ नहीं है।