लंबगांव (टिहरी)। भदूरा पट्टी के सौड़-बनकुंडाली में श्रीमद्देवी भागवत कथा के चौथे दिन कथा आचार्य अरुण व्यास ने कहा कि मां दुर्गा की सच्चे मन से स्तुति करो तो मनवांछित फल मिलता है। दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन बताते हुए उन्होंने श्रोताओं से नवरात्र पर व्रत लेने का आह्वान किया। कहा भागवत कथा श्रवण से मनुष्य को धर्म मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। इस मौके पर भगवती प्रसाद रतूड़ी, प्रधान लोकेंद्र व्यास, गणेस प्रसाद रतूड़ी, रामचंद्र रतूड़ी, वीरेंद्र रतूड़ी, लोकेंद्र रतूड़ी, दिवाकर प्रसाद, कैलाश चंद्र रतूड़ी, हर्षमणी व्यास, राकेश पोखरियाल, चंडी प्रसाद व्यास, महेश व्यास, अमित व्यास, बिहारी लाल, नवनीत उनियाल उपस्थित रहे।