नई टिहरी। आरएसएस की ओर से हिंदु नववर्ष पर आयोजित एकत्रीकरण गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण का पाठ पढ़ाया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों ने विभिन्न अभ्यास कर हिंदु संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
विद्या मंदिर में आयोजित गोष्ठी में संघ के संस्थापक डा. हेडगेवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक नरेंद्र ने कहा कि हिंदु नववर्ष को छोड़कर हम अंग्रेजी के नए साल को मनाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। कहा कि स्वयंसेवकों को हिंदु नववर्ष से लेकर अपने पर्वो, त्योहारों का प्रचार-प्रसार कर अपनी संस्कृति को बचाने का काम करना चाहिए। इस मौके पर सतीश थपलियाल, कमलेश बडोनी, जगतमणी पैन्यूली, वेधीमाधव शाह, डा. प्रमोद उनियाल, संजीव भट्ट, पंकज बरवाण, दिनेश सेमवाल, विपुल पैन्यूली, रोशन आर्य, रंजन भंडारी, बृजेश भट्ट, विनोद रतूड़ी, जीतराम भट्ट आदि मौजूद थे।