घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के 11 गांव हिंदाव पट्टी बृहस्पतिवार शाम को भारी ओलावृष्टि से फसल चौपट हो गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। हिंदाव क्षेत्र के ग्राम अखोड़ी, कोट, बाजियाल गांव, खेड़ी, चोंरा, पुरवाल गांव, कठुड़ सहित कई गांवों में बृहस्पतिवार शाम को मौसम में आए बदलाव से काफी देर तक खूब ओले बरसे। क्षेत्र के मित्रानंद नैथानी, शंभू प्रसाद, मदन लाल, मोहन लाल, भगवान सिंह और जमुना प्रसाद ने बताया कि ओले गिरने से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों की मेहनत बेकार चली गई है।