फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लड़ रहे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/चंबा। टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी गोपालमणि ने कहा कि वह गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रतिनिधि जनता के वोट से जीतकर जाते हैं, जीतने के बाद वह जनता के बजाए पार्टी हितों के लिए काम करते हैं। यहां बौराड़ी में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए उत्तराखंड ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा, लेकिन मोदी सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा-कांग्रेस पार्टी लाईन से बाहर कोई कार्य नहीं कर सकती है, जिससे कई स्थानीय मुद्दे हासिए पर चले जाते हैं। जनता का सहयोग मिला तो छात्रों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग और सिविल सेवा की तैयारियों के इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे। चंबा में भी उन्होंने गाय-गंगा के नाम पर वोट देने की अपील की। इस मौके पर चंडी प्रसाद भट्ट, सुशील बहुगुणा, गोविंद बिष्ट, उर्मिला महर, महेश बहुगुणा, जेपी नौटियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें