फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल थापला के प्रवेश उत्सव में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जौनपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय थापला (गैड) के कक्षा पांच के पास आउट छात्रों की विदाई और नए छात्रों के प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक समेत ढोल सागर में महारथ हासिल युवा कलाकार विक्की दास को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय थापला (गैड)में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर छात्रों ने गांव में मतदान जागरूक रैली निकाली। इसके बाद कक्षा पांच में उत्तीर्ण हुए छात्रों को विदाई और नए आगंतुक छात्राओं का स्वागत किया गया। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन ने नई पहल कर विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। शिक्षक सूर्य सिंह पंवार ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर सीआरसी राजेंद्र चंद रमोला, शिक्षक सूरत सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी देवी, प्रधान सूरत सिंह पंवार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, खेमचंद, संजय कठैत, संजीव गुसाईं, घसीटाराम प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें