फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को दिया कूड़ा प्रबंधन का टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। उत्तराखंड फोरेस्ट रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत चिंतन संस्था की ओर से पर्यटन नगरी धनोल्टी को कूड़ा कचरा मुक्त बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों और कैंप संचालकों को जैविक-अजैविक कूड़ा प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

होटल, रेस्टोरेंट और ठेली संचालकों से प्लास्टिक डिस्पोजल के स्थान पर स्टील के बर्तन, प्लास्टिक थैली के स्थान पर कपड़े के बैग रखने की अपील की गई। चिंतन संस्था के परियोजना समन्वयक दीपक उपाध्याय व कुलदीप नेगी ने बताया कि उत्तराखंड फोरेस्ट रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत एक वर्ष के अंतर्गत धनोल्टी को कूड़ा रहित क्षेत्र बनाया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह रमोला, ईको पार्क समिति के सचिव तपेंद्र बेलवाल ने कहा कि धनोल्टी में कूड़ा प्लास्टिक निस्तारण की सुव्यवस्थित व्यवस्था न होने के कारण लोग इधर-उधर जंगलों में कूड़ा फेंक देते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री जगदीश सेमवाल, देवेंद्र बेलवाल, सोबन सिंह गुसाईं, मनोज उनियाल, विपुल बेलवाल, इंद्र दत्त सेमवाल, नवीन उनियाल, यशपाल कठैत, सोनू गौड़, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें