फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश कैसे सुरक्षित रहेगा राफेल डील की फाइल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग/थत्यूड़। कांग्रेस के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा कर भाजपा सत्ता में आई थी। पांच साल बाद क्या अच्छे दिन आए भाजपा जनता को बताए। चौकीदार का मतलब होता है सुरक्षा करना, लेकिन भाजपा सरकार ने राफेल डील की फाइलें ही गायब करवा दी है।
विज्ञापन

नैनबाग और थत्यूड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अच्छे दिनों का मतलब होता है जनता को सस्ता राशन, सब्जी और स्वास्थ्य मुहैया करना, लेकिन पिछले पांच साल में क्या महंगाई कम हुई है। इसका जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए। सांसद ने कभी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं नहीं सुनी। सांसद निधि विकास कार्यों पर खर्च करने के बजाय लैप्स करवा दी गई। इस मौके पर विधायक राजकुमार, मनमोहन सिंह मल्ल, सूरज राणा, अमेंद्र बिष्ट, अखिलेश उनियाल, डा. वीरेंद्र राणा, बृजमोहन रांगड़, जोत सिंह गुनसोला, महिपाल सिंह रावत, विजय गुसाईं, रतनमणी भट्ट, गंभीर सिंह रावत, दर्शन लाल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें