फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी जिले में पांच हजार तीन सौ 30 नए मतदाता बने

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर अब पांच लाख 4 हजार 67 तक पहुंच गई है। पांच हजार तीन सौ 30 नए मतदाता बने हैं। सर्विस मतदाताओं की कुल संख्या पांच हजार 671 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

15 मार्च से पहले मतदाताओं की कुल संख्या चार लाख 98 हजार 737 थी, जो अब बढ़कर पांच लाख 4 हजार 67 तक पहुंच गई है। एडीएम शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि अब मतदाता सूची में कोई नाम नहीं जोड़ा जाएगा। घनसाली विधानसभा में सर्वाधिक 92 हजार 225 मतदाता है। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 79 हजार 514 मतदाता है। नरेंद्रनगर विधानसभा में 86 हजार 348, देवप्रयाग में 82 हजार 572, प्रतापनगर में 81 हजार 500, टिहरी में 81 हजार 908 मतदाता है। एडीएम द्विवेदी ने बताया कि मतदान के लिए सभी 927 बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय की सुविधाएं जुटा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें