फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ पर पेटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के उड़ान संगठन ने जल बचाओ, जीवन बचाओ, पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ और चलो गांव पर पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों ने अपनी पढ़ाई के साथ ही आसपास के गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए उड़ान संगठन बनाया है। संगठन समय-समय पर गरीब बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। रविवार को जल बचाओ, जीवन बचाओ, पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ, चलो गांव विषय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए शानदार पेटिंग की। उत्कृष्ट छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर रमा धीमान, सपना पंवार, प्रतीक लखेड़ा, विकास रावत, अंकित, देविना, किर्विया खान, रिया गोदियाल, रिया मलिक, आयुष, अमन, रोहन सैनी, सूरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें