फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में युवाओं की रहेंगी महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मतदाताओं के सशक्तिकरण में युवाओं की भूमिका विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को उनके वोटिंग अधिकार की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र मजबूत तभी बनेगा जब हर मतदाता मतदान करें। विश्वभर में भारत के अंदर लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसे और मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता स्वीप के नोडल अधिकारी/सीडीओ आशीष भटगांई ने कहा कि बेहतर सरकार के लिए हर व्यक्ति का मतदान करना जरूरी है। वोट डालने से हम जिम्मेदार नागरिक बनते है। जिम्मेदार नागरिक वही कहलाता है जो लोकतंत्र में आस्था रखते हुए खुद के अलावा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करते है। उत्तराखंड में 11 अप्रैल को मतदान होना है। उस दिन सभी मतदाताओं को अपने सभी जरूरी कामकाज छोड़कर सबसे पहले बूथ पर पहुंचकर मतदान करना चाहिए। सबसे पहले टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर यह पता कर ले कि मतदाता सूची में उसका और परिवार के अन्य सदस्यों का नाम किस क्रमंाक पर है।
कॉलेज के निदेशक प्रो.जीएस तोमर ने कहा कि हर व्यक्ति को लोकतांत्रिक संस्थाओं के निर्वाचन में मतदान की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जिससे देश का विकास हो सके। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवा वोटरों को आगे आना होगा। छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए कॉलेज में तीन दिन का अवकाश रहेगा। ऋचा बिजल्वाण ने महिलाओं और नौजवानों की घटते मत प्रतिशत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान के प्रति सकारात्मक सोच अपनाते हुए युवा वर्ग धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। इस मौके पर अनूपषी जौहरी, सुमित कुमार, मनदीप गुलेरिया, धीरेंद्र नेगी, प्रज्ञा बलूनी, अधिवक्ता सुखदेव बहुगुणा, मो.बकार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें