फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजामर्ग ताछला में सात घंटे रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को ताछला के पास मलबा आने से सात घंटे बंद रहा। इस दौरान एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को तेज धूप में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी जब मार्ग नहीं खुल पाया तो कई यात्री चार-पांच किलोमीटर की पैदल दूरी नापकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री राजमार्ग पर ताछला के निकट भेड़धार की पहाड़ी से शुक्रवार सुबह करीब छह बजे भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जेसीबी से मलबा हटाने के प्रयास शुरू किए गए लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण काम बाधित होता रहा। सड़क बंद होने से दोनों ओर सैकड़ों यात्री सड़क खुलने के इंतजार में परेशान बैठे रहे। दोपहर बाद करीब एक बजे मार्ग खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें