फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट करवाने की तैयारियों में जुटा आइएचईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम में सत्र में बीटेक उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट करवाने की तैयारियों में जुट गया है। संस्थान ने करीब आधा दर्जन मल्टी नेशनल कंपनियों से संपर्क साध कर छात्रों का प्लेसमेंट करवाने का आग्रह किया है, जिसमें कई कंपनियों ने सहमति व्यक्त करते हुए जल्द कैंपस का भ्रमण कर प्लेसमेंट करवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना 2011 में हुई थी। वर्ष 2015 में बीटेक का पहला बैच पासआउट होकर निकला था। प्रबंधन के प्रयास से पहले साल के करीब 15 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट करवाया गया था। इसके बाद 2016 में भी देश की विभिन्न कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट कर 25 से अधिक छात्रों को रोजगार मुहैया कराया। वर्ष 2017 में 20 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट से चयन हुआ, जबकि 2018 में करीब 68 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट से विप्रो, टैलेंट पूल, पैनासिक आईटी, माइक्रो मैक्स, सन माइक्रो सिस्टम आदि कंपनियों के लिए चयन हुआ है। इस बार भी संस्थान ने आधा दर्जन मल्टी नेशनल कंपनियों को पत्र भेज कर प्लेसमेंट करवाने का आग्रह किया है, जिसमें से साफ्टवेयर कंपनी फ्टेचेज सॉल्यूशन 29 मार्च को संस्थान का भ्रमण कर प्लेसमेंट के संबंध में जानकारी लेगी। प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक और कंप्यूटर साइंस से करीब तीन सौ छात्र-छात्राएं बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे। ऐसे में संस्थान का प्रयास है कि अधिकाधिक छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट करवाकर रोजगार मुहैया करवाया जाए। प्लेसमेंट आफिसर मनदीप गुलेरिया ने बताया कि आधा दर्जन मल्टी नेशनल कंपनियों से प्लेसमेंट करवाने के लिए अनुरोध किया गया है। कई संस्थानों ने स्वीकृति भी दे दी है। जल्द प्लेसमेंट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें