थत्यूड़ (टिहरी)। टिहरी सांसद और भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के रौतुकीबेली, अलमस, भवान, भाल, मराड में जन संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच साल में चहुंमुखी विकास हुआ है। गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछा है। बिजली की सुविधा से वंचित गांवों तक रोशनी पहुंचाने का काम हुआ है। किसानों को आर्थिक संपन्न बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना लागू की गई है। प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी गई है। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, चुनाव प्रभारी विनोद सुयाल, ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, श्याम ङ्क्षसह चौहान, जयेंद्र बिजल्वाण, पृथ्वी रावत, कविता रावत, वीरेंद्र चौहान, सरदार सिंह, मनवीर नेगी, बचन सिंह पुंडीर, मगन लाल, दिनेश रमोला, सुभाष पंवार व वीरेंद्र चंदेल आदि उपस्थित रहे।