फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावलियों का विस्तृत पुनरीक्षण किया जाना है। इसके लिए समय सारणी निर्धारित की गई है। पुनरीक्षण के लिए 15-16 मार्च को क्षेत्र पंचायतवार नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति, 18-19 मार्च तक ग्राम पंचायतवार विस्तृत पुनरीक्षण के लिए संगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, 22 से 26 मार्च तक कार्यक्षेत्र आवंटन किए जाएंगे। 27 मार्च से आठ अपै्रल तक संगणक घर-घर जाकर गणना करेंगेे। नौ से 11 अप्रैल तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियां तैयार करना 12- 13 अप्रैल तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियां पंचास्थानी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएंगे। 15 अप्रैल से चार मई तक नामावलियां तैयार की जाएगी। 13 से 16 मई तक नामावली मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी। 18 से 24 मई तक नामावली संबंधी आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 15 जून को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें