नई टिहरी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन हरकत में आगया। नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में लगे होर्डिंग और पोस्टर को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण के नेतृत्व में पालिका की टीम ने नगर के डाइजर, मुख्य बाजार, बौराड़ी, पोस्ट आफिस, मोलधार, ढुंगीधार, भागीरथीपुरम, कोटी कालोनी आदि स्थानों पर लगे शुभकामना संदेश के पोस्टर, सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग, बैनर आदि प्रचार सामग्री हटाई। इसके साथ ही नगर पालिका चंबा के कर्मियों ने भी शहर के कई स्थानों से प्रचार सामग्री को हटाया। उन्होंने कहा कि बिना निर्वाचन आयोग की अनुमति के कोई भी प्रचार सामग्री नही लगाई जाएगी। ब्यूरो