नई टिहरी। जिला न्यायालय में प्राविधिक स्वयं सेवियों की मासिक बैठक लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार ने पैरा लीगल वॉलिटिंयर्स की बैठक लेते हुए जिले में असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को अधिक से अधिक कानूनी जानकारी देने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को कानूनी जानकारी देने के लिए वॉलिटिंयर्स अपने-अपने न्याय पंचायत क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविर लगाएं। बैठक में नौ मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत पर भी चर्चा की गई।