फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील किनारे घाटों का निर्माण न होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नागरिक मंच की बैठक में बांध प्रभावितों और विस्थापितों से जलकर और सीवर शुल्क की वसूली का कड़ा विरोध किया गया। उन्होंने लंबे समय बाद भी झील क्षेत्र में शमशान घाटों का निर्माण न होने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

मिलन केंद्र बौराड़ी में मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टिहरी बांध की झील बनने के कारण पैतृक शमशान घाट डूब चुके हैं। कई वर्षों से घाटों के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन टीएचडीसी और प्रशासन समस्या का निराकरण नही कर रहा है। उन्होंने कहा कि हनुमंत राव कमेटी की शिफारिशों के आधार पर विस्थापितों, प्रभावितों से जलकर और सीवर शुल्कवसूल नही लिए जाने का प्राविधान है। वर्तमान में उक्त प्रकरण शासनस्तर पर लंबित है। मंच ने शादी विवाह में काकटेल पार्टी के नाम पर बढ़ रहे शराब के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिक प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। इस मौके पर मंच के मंत्री सीपी डबराल, उम्मेद सिंह रावत, स्वर्ण सिंह नेगी, गुरू प्रसाद डोभाल, बचन सिंह तोपवाल, हुकम सिंह, रमेश गैरोला, हरी प्रसाद, युद्धवीर रावत, परमानंद ममगाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें