फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा देकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
High school board exam - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पहले हिंदी प्रश्न पत्र देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। परीक्षा देने के उपरांत छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत ही अच्छा आया था। टिहरी जिले में 148 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को हाईस्कूल हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की गई। सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ ने बताया कि हाईस्कूल में 13 हजार 299 छात्र-छात्राए पंजीकृत थे, लेकिन शनिवार को 13 हजार 64 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में शामिल हुए। 235 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सीईओ गौड़ ने प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव, थापला, देवताधार, मांजफ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जीआईसी भटगांव में कस्टोडियन में तैनात प्रवक्ता रविंद्र सिंह के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर सीईओ ने उनका जवाब तलब किया है। सीईओ ने बताया कि बीईओ की ओर ने नोटिस जारी कर दिया है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें