फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालगंगा में देव डोलियों ने किया गंगा स्नान

विज्ञापन
festival - फोटो : amarujala
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। देव डोलियों के गंगा स्नान और जल कलश यात्रा के साथ बृहस्पतिवार से फेंडेश्वर महादेव मंदिर में अष्टादश महापुराण कथा शुरू हो गई है। आरगढ़ और केमर पट्टी के ग्रामीणों की पहल पर क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए फेंडेश्वर महादेव मंदिर में अष्टादश महापुराण का आयोजन किया जा रहा है, जो 17 फरवरी तक चलेगा। बृहस्पतिवार सुबह फेंडेश्वर महादेव मंदिर से देव डोलियों के साथ श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए बालगंगा में पहुंचे, जहां पर देव डोलियों का विधि-विधान और विशेष पूजा-अर्चना के साथ स्नान कराया गया। स्नान के दौरान बालगंगा के किनारे फेंडेश्वर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। बाद में कलश यात्रा के साथ भक्तगण फेंडेश्वर महादेव पहुंचे। इस मौके पर अष्टादश महापुराण समिति के अध्यक्ष धन सिंह राणा, मोर सिंह, आंदन प्रसाद, खुशीराम कुकरेती, सुंदर सिंह, अब्बल सिंह रावत, राकेश पंवार, देवेंद्र जोशी, धर्म सिंह गुलजारी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें