फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू के पुतले पर गोली चलाने वालों पर हो कठोर कार्रवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। यूपी के अलीगढ़ के नौरंगाबाद क्षेत्र में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं केे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से गोलियां चलाने पर कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे देशद्रोह करार देते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रपिता के पुतले पर गोलियां चलाने का वीडियों सोशल मीडिया पर जबरन वायरल किया जा रहा है। कहा कि बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे के पक्ष में नारे लगाए गए। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन पर पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, प्रवीन रावत, लखवीर चौहान, शैलेंद्र कांत, मनोज रावत, अनुज उनियाल, संतोष आर्य, नवीन सेमवाल, शक्ति नैथानी, आदित्य शंकर खत्री, जगत सिंह राणा के हस्ताक्षर है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें