घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल मेढ़, मरवाड़ी, पिंस्वाड़ और गंगी स्कूल में शिक्षकों की हाजिरी के लिए बायोमीट्रिक मशीन न लगाए जाने पर जन प्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को प्रेषित ज्ञापन में जन प्रतिनिधियों ने कहा है कि दूर-दराज के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते है। कई बार शिक्षक बंक मार जाते है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। शिक्षकों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने जल्द बायोमीट्रिक मशीन लगाने की मांग की है। ज्ञापन पर गंगी के प्रधान नैन सिंह, भागीरथ राणा व भरत सिंह के हस्ताक्षर है।